ATM के बाहर चली गोली, गार्ड को लगी:पैसा जमा करते वक्त हुई घटना, गंभीर हालत में इलाज जारी
मुंगेली जिले के बड़ा बाजार इलाके में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM के बाहर गोली चलने से शनिवार को अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार मौके पर जमा हो गए। फायरिंग में गार्ड को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SBI ब्रांच के बगल में एक्सिस बैंक का ATM है, जिसमें कैश डालने के लिए CMS कंपनी के कर्मचारी पहुंचे थे। उनके साथ एक्सिस बैंक का गार्ड अशोक टंडन (55 वर्ष) भी मौजूद था। जब कंपनी के कर्मचारी पैसा डाल रहे थे, उस वक्त गार्ड अशोक टंडन बाहर ही खड़ा था। तभी उसके हाथों से दुर्घटनावश उनकी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई। गन लॉक नहीं होने की वजह से चली गोली सुरक्षाकर्मी अशोक टंडन के ही हाथों में लगी और उनके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके हाथों से खून बहने लगा। ATM के अंदर और बाहर भी खून के छींटे साफतौर पर देखे जा सकते हैं। वहीं गोली SBI और एक्सिस बैंक दोनों के ATM में लगी। खून के छींटे भी दोनों ही ATM के पास पड़े, क्योंकि दोनों एटीएम एक-दूसरे के बिल्कुल बगल में है। इधर गार्ड को घायल देखकर आसपास के लोग और CMS कंपनी के कर्मचारी दौड़े। आनन-फानन में उसे मुंगेली जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गनीमत ये रही कि गार्ड को भी गोली हाथ में लगी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं बाकी लोगों को भी गोली नहीं लगी और सभी सुरक्षित हैं। सुबह साढ़े 10-11 के करीब हादसा हुआ, उस वक्त एटीएम खाली था और कोई भी पैसा निकालने के लिए नहीं आया था।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को लेकर मुख्यमंत्री साय भी उत्साहित, कहा- हम सब मिलकर उठाएंगे मैच का लुत्फ
Image
छत्तीसगढ़ में तूफ़ान दितवाह का असर, अगले 2 दिन इन इलाकों में होगी बारिश
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image