तबादलों का दौर जारी…! 26 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, एसपी ने जारी किया आदेश
• devendra kumar
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में लगातार तबादलों का दौर जारी है। कई विभागों में अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। प्रतिदिन पुलिस विभाग में भी ट्रांसफर का दौर देखा जा रहा है। इसी बीच एक बार और छग के बिलासपुर में पुलिस विभाग में पुलिसकर्मियों के तबादले हुए।
बिलासपुर में 26 पुलिसकर्मियों के तबादले हुए है। जिसमें 11 SI, 1 ASI, 5 हेड कांस्टेबल और 9 कांस्टेबल शामिल हैं। एसपी संतोष सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही तत्काल प्रभाव पदस्थापना का आदेश भी दिया है।
