प्रदेश के इन इलाकों में लुढ़केगा पारा, नए साल में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने के साथ ही सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर में तापमान 11 डिग्री पहुंच चुका है, आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के चलते ठंड और भी बढ़ सकती है। इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग ने उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर दिखने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पाकेट में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आने वाले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की अपील की है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image