सत्ता के लिए दौड़ता है छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व:प्रियंका गांधी के भिलाई में दिए भाषण का वीडियो वायरल; जानिए क्या है इसकी सच्चाई
21 सितम्बर को छत्तीसढ़ दौरे पर आईं प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। अपने 27 मिनट के भाषण में प्रियंका ने देश और प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर बात की, लेकिन इस भाषण की 35 सेकेंड की एक क्लिपिंग चर्चा में है। वीडियो में प्रियंका को यह कहते सुना जा सकता है कि कई नेता ऐसे होते हैं, जो सत्ता के लिए ही उत्सुक होते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व इसी तरह का है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के इस बयान को बीजेपी ने बाकायदा अपने ऑफिशियल पेज में शेयर किया है। साथ ही मजाक उड़ाते हुए ये कैप्शन भी लिखा है कि कांग्रेस नेताओं की तारीफ करती प्रियंका वाड्रा। चुनावी मौसम में इस वीडियो के सामने आने से राजनीतिक गर्मी बढ़ गई। जानिए वायरल वीडियो में क्या कह रही हैं प्रियंका वायरल वीडियो में प्रियंका ये कह रही हैं कि 'आप सब ने अक्सर सोचा होगा कि सत्ता के पीछे लोग बहुत दौड़ते हैं। खासतौर पर नेता लोग बहुत दौड़ते हैं। मैंने अपने अनुभवों में देखा है कि कई ऐसे नेता होते हैं, जो सत्ता के लिए ही उत्सुक होते हैं। महत्वाकांक्षी होते हैं और सत्ता इसलिए चाहते हैं ताकि उनका मान-सम्मान बढ़े। उनके पैसे इकट्ठे हों, उनके बड़े-बड़े महल बने और मैं गर्व से कहती हूं कि आज छत्तीसगढ़ में जो कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व है वह इसी तरह का है।
Popular posts
मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव
Image
11 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व दफ्तर, जानें वजह
Image
हाथ में स्टीयरिंग, दिमाग पर नशा... ड्राइविंग सीट पर युवक की गोद में बैठी रशियन ने भारत सरकार लिखी कार से बरपाया कहर
Image
जब मंत्री बनाने लगे चाय : महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी की चाय दुकान पर पहुंचे वित्तमंत्री ओपी, प्रचार के लिए अपनाया अनूठा तरीका
Image
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सियासी बयान, बोले- टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
Image