वन नेशन वन इलेक्‍शन का छत्‍तीसगढ़ के डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव ने किया समर्थन, कही ये बड़ी बात
छत्‍तीसगढ़ के डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए वन नेशन, वन इलेक्‍शन का समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा, व्यक्तिगत स्तर मैं एक देश एक चुनाव का स्वागत करता हूं। यह नया नहीं, पुराना ही आइडिया है। कई दिनों से ये मामला देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्‍होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि इसके दो दृष्टिकोण हो सकते हैं। एक तात्‍कालिक और दूसरा दूरगामी राजनीतिक प्रभाव देखा जा सकता है। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से 18 से 22 सितंबर तक विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद देशभर में एक देश एक चुनाव की चर्चा तेज हो गई। हालांकि सत्र के एजेंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि सरकार महिला आरक्षण और एक देश एक चुनाव जैसे विधेयक ला सकती है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image