केंद्रीय टीम में शामिल होने पर डिप्टी CM सिंहदेव ने जताया आलाकमान का आभार.. लिखी ये बातें
रायपुर: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस आलाकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य नामित किया गया है। (AICC Central Election Committee) सिंहदेव देशभर के उन चुनिंदे कांग्रेस के 16 नेताओं में शामिल है जो इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाने में कामयाब हुए है। लिस्ट के सामने आने के बाद टीएस सिंहदेव को चौतरफा बधाइयां मिल रही है। वही उन्होंने भी इस फैसले के लिए आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि एक पार्टी के रूप में हम सच्चाई और धार्मिकता के रास्ते पर चलने और आगामी राज्य और राष्ट्रीय चुनावों में सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता के लिए, जनता के द्वारा, जनता के द्वारा। भाजपा ने कसा तंज वही अब भाजपा इस सूची को लेकर कांग्रेस पर तंज कस रही है। बीजेपी के नेता केदार गुप्ता ने दावा किया है कि आलाकमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से असंतुष्ट नजर आ रहा है। इस तरह कांग्रेस में दो खेमा हो गया है।
Popular posts
मां मोदी कैबिनेट में थीं मंत्री, सीएम की रेस में भी था नाम, अब बेटी निर्दलीय लड़ रही जिला पंचायत का चुनाव
Image
11 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व दफ्तर, जानें वजह
Image
हाथ में स्टीयरिंग, दिमाग पर नशा... ड्राइविंग सीट पर युवक की गोद में बैठी रशियन ने भारत सरकार लिखी कार से बरपाया कहर
Image
जब मंत्री बनाने लगे चाय : महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी की चाय दुकान पर पहुंचे वित्तमंत्री ओपी, प्रचार के लिए अपनाया अनूठा तरीका
Image
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सियासी बयान, बोले- टीएस सिंहदेव की अगुवाई में लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव
Image