प्रियंका बोलीं- मोदी जी की गारंटी चाइना माल की तरह:कांकेर में कहा- 15 लाख आए नहीं, बेरोजगारी सबसे ज्यादा; मौज में उनके उद्योगपति दोस्त
प्रियंका गांधी ने मोदी जी की गारंटी को चाइना माल की तरह बताया। उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं आए, देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं। इससे पहले प्रियंका ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासन में हिंसा का राज था, बस्तर आने से लोग डरते थे, निर्दोष आदिवासियों को जेल में डाला दिया जाता था। कांग्रेस सरकार​ ने यहां के लोग और किसानों को मजबूत करने का काम किया। प्रियंका ने ये बातें कांकेर में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में कही। कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत किया महात्मा गांधी से लेकर राजीव गांधी के सपने को कांग्रेस ने साकार किया। जब पंचायती राज की बात हुई तो फैसला किया गया कि गांव की बात गांव में होनी चाहिए। गांव की जरूरतों के बारे में यहां के लोग ही जानते हैं। आज आपके हाथों में सत्ता है। इंदिरा जी की जो सोच पर भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस पार्टी के विचारों पर काम कर रही है। यहां लोगों के लिए काम कर रही है। भरोसे को बनने में समय लगता है। भरोसा करने पर ये नजर भी आना चाहिए, तब भरोसा बनता है। मेरे पिता राजीव गांधी और सोनिया गांधी यहां कई बार आए, यहां के लोगों से मिले,उनके समस्याओं को करीब से जाना और उन्हें सुलझाने का पूरा प्रयास किया।
Popular posts
छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता को कोर्ट ने भेजा जेल, जमानत याचिका खारिज… इस राजनीतिक मामले में बड़ा झटका
Image
आपस में टकराई पंडित धीरेंद्र शास्त्री के काफिले की गाड़ियां, कार में सवार थे बाबा बागेश्वर और सरोज पाण्डेय, देखें घटना
Image
छत्तीसगढ़ के इस तेजतर्रार IPS को मोदी सरकार का बुलावा.. संभालेंगे NSG में SP की जिम्मेदारी, जानें उनके बारें में..
Image
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर, छुट्टी के लिए करना होगा आनलाइन आवेदन, जल्द लागू होगा नियम
Image
प्रदेश के इन इलाकों में लुढ़केगा पारा, नए साल में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Image