कॉन्स्टेबल ने राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की:कोरबा कलेक्ट्रेट के वेयर हाउस में मिला शव; पत्नी से चल रहा था विवाद
कोरबा जिले में एक आरक्षक ने सोमवार को इंसास राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। कलेक्ट्रेट के निर्वाचन शाखा स्थित वेयर हाउस के कमरे में उसकी खून से लथपथ लाश मिली है। बताया जा रहा है कि पत्नी से उसका विवाद भी चल रहा था। घटना सिविल लाइन क्षेत्र की है। आरक्षक ललित सोनवानी को हाल ही में पाली थाने से सिविल लाइन थाने भेजा गया था। उसकी ड्यूटी वेयर हाउस के ईवीएम कक्ष में लगी थी। रोज की तरह ललित ड्यूटी पर था। रात करीब 8 बजे जब कमरे में एक कर्मचारी पहुंचा तो आरक्षक का शव पड़ा था। कमरे में शव के साथ क्या-क्या मिला ? घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कमरे में बिस्तर पर आरक्षक का शव, इंसास राइफल, मोबाइल और सिगरेट का पैकेट पड़ा मिला। घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कुछ सैंपल लिए है। एसपी उदय किरण और डॉग स्क्वायड की टीम की भी मौके पर पहुंची थी। 2013 में पुलिस में हुआ था भर्ती आरक्षक ललित सोनवानी जांजगीर चांपा जिले के मोहदा गांव के रहने वाला था। वर्तमान में पूरा परिवार फरसवानी उच्चभठी गांव में रहता है। ललित 2013 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। मैनपाठ पीटीएस से ट्रेनिंग ली थी।
Popular posts
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image