कांग्रेस 5 रुपये नहीं दे सकी, 15 हजार कहाँ से देगी? सीएम को ढूंढ रही है प्रदेश की महिलायें”: नारायण चंदेल
जांजगीर: महिलाओं को 15 हजार देने के सीएम भूपेश बघेल की चुनावी घोषणा पर जांजगीर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल का बयान आया है। उन्होंने कांग्रेस समेत मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पुराने याद दिलाते हुए कहा कि 5 सौ देने की घोषणा कांग्रेस ने की थी, वह राशि तो नहीं दी, 15 हजार कहां से कांग्रेस देगी? कांग्रेस 5 रुपये भी नहीं दे सकी है।
उन्होंने कहा कि इस वजह से भूपेश बघेल को महिलाएं ढूंढ रही है। नारायण चन्देल ने कहा कि भाजपा ने मोदी की गारण्टी बताया है, जो कहा है, वह भाजपा जरूर देगी। भाजपा की घोषणा से भूपेश बघेल की नींद उड़ी हुई है।