छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर, बिलासपुर से लेकर अंबिकापुर तक शुरू हुई बारिश
छत्तीसगढ़ में आज एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया है, यहां राजधानी रायपुर से लेकर न्यायधानी बिलासपुर और अंबिकापुर तक बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की बारिश शुरू हो गई है। रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए रहे वहीं दोपहर 3 बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बिलासपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है, यहां पर अलग- अलग इलाको में हल्की बारिश हो रही है, बदली और बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिला है, ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ी हुई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बदले मौसम के साथ कई जगहों पर बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। बिलासपुर जिले में भी बदले मौसम का असर देखा जा रहा है। बदली के साथ सुबह से रुक- रुक कर हल्की बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट आ गया है। तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं बदली और बारिश के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई है। अचानक से ठिठुरन भरे ठंड का लोगों को अहसास होने लगा है। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इधर बदले मौसम का असर फसलों पर भी पड़ रहा है। कटे हुए फसलों के इससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले एक दो दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई है। सरगुजा में भी मौसम का मिजाज बदल गया है, यहां पर अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। दिनभर बादल छाए रहने के कारण यहां पर ठिठुरन बढ़ गई है। बारिश के कारण कटी फसलों को भी नुकसान हो सकता है। कहा जा रहा है कि यहां पर 1-2 दिन बादल छाए रहेंगे।
Popular posts
बस के सामने बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने निकाली हीरोपंती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image