'हम बिना कुछ किए वोट नहीं मांग रहे', छत्तीसगढ़ के अभनपुर में भाजपा पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
• devendra kumar
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ के अभनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम बिना कुछ किए वोट नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम केंद्र में थे तो मनरेगा योजना लाए, खाद्य सुरक्षा कानून लाए और इस पर काम किया।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि स पार्टी ने 70 साल में कुछ नहीं किया। हमनें हमने 70 साल में कुछ नहीं किया होता तो पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते। उन्होंने आगे कहा कि हमने संविधान बचाया है।
केंद्र सरकार करती है विपक्षी सरकारों को परेशानः खरगे
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी और अमित शाह आने वाले हैं। भाजपा के लोग झूठ बोलकर कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग कर्नाटक में भी कुछ इसी तरह किया करते थे। हालांकि, कांग्रेस ने वहां की भ्रष्ट सरकार को हटा दिया। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की राज्य सरकारों को परेशान करने का काम करती है।
