9 मिनट में हुआ विष्णुदेव साय का शपथ, छत्तीसगढ़ में पहली बार दो डेप्युटी सीएम भी बने
रायपुर: विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बने गए हैं। साय ने बुधवार को बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया। विष्णुसाय के साथ बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव और विधायक विजय शर्मा ने डेप्युटी सीएम पद की शपथ ली। अरुण साव और विजय शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। पूरा कार्यक्रम केवल 9 मिनट का रहा। शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के लिए विपक्ष (कांग्रेस) सहित राज्य के सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान भूपेश बघेल भी पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि समारोह में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। तीन मंच बनाए गए शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए गए थे। मध्य के मंच में शपथ ग्रहण होगा तथा एक ओर आमंत्रित किये गये अतिविशिष्ट अतिथि तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों को जगह मिली थी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए थे।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image