इन विधायकों को मंत्री बना सकते हैं विष्णुदेव साय? जानें किसे मिलेगा कौन सा विभाग, यहां देखें लिस्ट
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नई सरकार का गठन हो गया है। विष्णुदेव साय ने सीएम पद की शपथ लेने के बाद गुरुवार को पहली कैबिनेट बैठक की। माना जा रहा है कि अब जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। कैबिनेट विस्तार के लिए सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को दिल्ली जा सकते हैं। आलाकमान से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल के नामों पर सहमति बनेगी। विष्णुदेव साय की कैबिनेट में नए और पुराने चेहरों को मौका मिल सकता है। आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ के किस विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है और उन्हें कौन सा संभावित विभाग मिल सकता है। विष्णुदेव साय ने गुरुवार को पहली कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में पीएम आवास योजना के लिए 18 लाख लोगों को घर देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। इस लिहाज से राज्य में सीएम समेत 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अरुण साव और विजय शर्मा डेप्युटी सीएम की शपथ ले चुके हैं। अरुण साव का गृह मंत्रालय दिया जा सकता है। वहीं, विजय शर्मा को ऊर्जा एवं सूचना प्रसारण का दायित्व मिल सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पास वित्त के साथ सामान्य प्रशासन और जो विभाग किसी मंत्री को आवंटित नहीं होगा उसे रख सकते हैं।
Popular posts
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत गिरफ्तार, खाद बीज संकट पर CM साय को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
Image