CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- डूबती नैया है, पार्टी छोड़कर जा रहे लोग
राज्य में सत्ता से बेदखल होने के बाद कई नेताओं ने कांग्रेस से किनारा कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बिखराव है, डूबती नैया है। इनकी नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है। लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। इतना बिखराव है कि पूर्व सीएम (भूपेश बघेल) के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है। इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि पांच साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं। मुख्यमंत्री साय ने यह बात बुधवार को बस्तर संभाग के दौरे के लिए रवाना होने से पहले पुलिस परेड ग्राउंड में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेकर चुनावी आगाज किया। सीएम के सामने ही बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा में प्रवेश किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि भाजपा के पास मुद्दे नहीं है। भाजपा, कांग्रेस के जनपद सदस्य, अध्यक्ष, महापौर सब पर दबाव बना रही है कि कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आए। महंत ने कहा कि मैं मानता हूं कि भाजपा को डर है, जो सुबह से शाम तक यहां चिल्ला रहे थे कि हम 11 सीट जीतेंगे उनको 11 सीट नहीं मिलेगी। जो पूरे देश में हल्ला कर रहे हैं, 400 सीट 400 सीट वह भी केवल एक सपना मात्र है, जो कभी पूरा नहीं होगा।
Popular posts
चरम सुख के लिए बॉयफ्रेंड ने खाई गोली! संबंध बनाते वक्त हो गई मौत, होटल के कमरे में पांच घंटे तक लगातार…
Image
जनता कांग्रेस ने कांग्रेस में विलय का रखा प्रस्ताव : अमित जोगी ने कहा- देश और प्रदेश हित में लिया निर्णय, भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस को अमित की जरूरत नहीं है
Image
कड़ाके की ठंड के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 से 30 नवंबर तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Image
किसान की बेटी अब बनने जा रही डिप्टी कलेक्टर, बेटी की पढ़ाई पढ़ाई के लिए पिता ने उठाया था ऐसा कदम , परिणाम देख परिवार की आँखे हुई नम
Image
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर फैंस का देओल परिवार पर फूटा गुस्सा, जानें क्या है वजह?
Image