पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस नेता ने कहा ‘गोबर चोट्टा’, मंच से लगाया बड़ा आरोप
रायपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला भी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं, इस बीच बीजेपी के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उन्होंने तंज कसा है। उन्होंने पूर्व सीएम को गोबर चोट्टा कहकर संबोधित किया है। चंद्रशेखर शुक्ला भाजपा में शामिल हो गए हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने भाजपा प्रवेश किया है। चंद्रशेखर शुक्ला ने बीते दिनों कांग्रेस छोड़ दिया था और कांग्रेस पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कांग्रेस OBC विभाग के उपाध्यक्ष शंकर लाल साहू ने दिया इस्तीफा बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। आज ही शंकर लाल साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शंकर लाल साहू कांग्रेस OBC विभाग के उपाध्यक्ष थे। शंकर लाल साहू ने रायपुर लोकसभा से टिकट मांगी थी। उन्होंने कांग्रेस पर साहू समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि शंकरलाल साहू जल्द ही BJP प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोभाराम कश्यप ने दिया इस्तीफा इधर लोरमी में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोभाराम कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं पार्टी पर उपेक्षा का भी आरोप लगाया है। वहीं जानकारी मिली है कि वे कवर्धा में सीएम विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया है।
Popular posts
मैं जिंदा हूं… अंतिम संस्कार के बाद घर लौटी महिला, सामने देख परिजनों के उड़े होश, इधर हत्या के आरोप में 4 लोग जेल में काट रहे सजा
Image
चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली
Image
पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में एक और बड़ी जीत रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल की जीत
Image
रायपुर में सवारी ऑटो हमेशा के लिए बैन, इस वजह से लिया गया फैसला
Image
देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वालों ने भी बंद कर ली अपनी आंखें
Image