छत्तीसगढ़ में 2-3 डिग्री बढ़ेगा अधिकतम तापमान:11 जिलों में टेंपरेचर 40 के पार; अगले 48 घंटे में बस्तर संभाग में लू का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रायगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में अगले 48 घंटों में बस्तर संभाग के सभी जिलों में उष्ण रात्रि होने से सुकमा और बीजापुर में में लू चलेगी। वहीं, प्रदेश के के 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम रायपुर में बुधवार को दिन का तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मई शुरू होते ही रायपुर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम भी पूरी तरह शुष्क हो गया है। वहीं, समुद्र से आने वाली नमी कम हो गई है। आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और रात का पारा 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस महीने में चलेगी हीट वेव प्रदेश में मई का महीना अच्छा खासा तपेगा। छत्तीसगढ़ और आसपास के सरहदी राज्यों में बादल हटने के साथ ही एक भी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से अभी बारिश के आसार नहीं है। राजधानी के साथ-साथ प्रदेश के दूसरे जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य या उससे ज्यादा पहुंच गया है। मई में लू जैसी स्थिति रहेगी।
Popular posts
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
जब कलेक्टर बने रिक्शा चालक, EV ट्रैफिक वाहनों के जरिए ट्रैफिक नियमों का किया जाएगा प्रचार-प्रसार
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
जेठानी की मौत से दुखी देवरानी की अस्पताल में ही बिगड़ गई हालत, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image