हाय गर्मी! दया करो सूर्यदेव...मई में तापमान फिर पहुंचा 46.4 डिग्री
आसमान से सूर्य की किरणें चमड़ी जला रही है। हीटवेव से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। नौतपा में यह दूसरी बार है जब गर्मी ने यू-टर्न लिया है। भीषण गर्मी ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। गर्म हवाओं के साथ हीटवेव और लू जैसी स्थिति है। दिन के साथ रात में भी उमस ने हलकान कर रखा है। इन दिनों घरों के बाहर निकलना इसलिए मुश्किल हो रहा है, क्योंकि बाहर तीव्र लू जैसी स्थिति बनी हुई है। गर्म हवाओं के कारण कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे रहा। वहीं एसी फेल हो रहे हैं। दीवारें तप रही हैं। घरों में पानी की टंकी तक से 24 घंटे गर्म पानी आ रहा है। गर्मी इस साल एक के बाद एक नया रिकार्ड बना रही है। 28 मई को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, उसके बाद मामूली गिरावट के साथ 29 मई को पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस पर उतर गया। लेकिन गुरुवार को फिर गर्मी ने यू-टर्न लिया। वापस 46.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी को लेकर आलम यह था कि सूर्योदय के साथ लोगों के पसीने छूट रहे थे। सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोग पसीने से भीग गए थे। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चल रही थी।
Popular posts
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल के सुरक्षा में तैनात जवान ने की खुलेआम फायरिंग, पुलिस लाइन में जमकर मचाया उत्पात
Image
नेता की पत्नियों की दावेदारी से कांग्रेस करेगी किनारा, महिला आरक्षित सीटों पर कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा मौका- फूलोदेवी नेताम
Image
बढ़ सकती हैं भूपेश बघेल की बेटी की मुश्किलें? सहायक प्राध्यापक के पद पर हुआ था चयन, जानें क्या है मामला
Image
शिवलिंग से लिपटा जंगली भालू, दिल को छू लेने वाला वीडियो आया सामने, हैरान कर देगा ये नजारा
Image
रायपुर में पिता के साथ गाड़ी पर जा रहे बच्चे के गले में लगा चाइनीज मांझा, चली गई जान
Image