'राहुल गांधी को हारने की आदत, गठबंधन का होगा अंत':मंत्री केदार कश्यप बोले- विष्णुदेव साय केवल आदिवासियों के नहीं, सभी समुदाय के मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को हारने की आदत है। 4 जून को उनके इंडी गठबंधन का अंत होगा। इस बार भाजपा 400 पार सीट के साथ देश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी काबिज होगी। बस्तर और कांकेर भी भारी मतों से जीत रहे हैं। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस के नेताओं के लिए और राहुल गांधी के लिए यह कोई पहली हार नही हैं। उनको हारने की आदत सी हो गई है। पूरे देश को पता है कि जैसे ही रिजल्ट आएगा राहुल गांधी मन की शांति के लिए विदेश टूर पर जाएंगे। कांग्रेस बहाना ढूंढने का काम फिर से शुरू करेगी। नए जुमले तैयार करेगी। EVM हैक हो गया या फिर पूरे सिस्टम को गाली देने का काम कांग्रेस पार्टी के नेता करेंगे। विष्णुदेव साय पूरे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय आदिवासी मुख्यमंत्री हैं।, लेकिन केवल आदिवासियों के ही मुख्यमंत्री हैं ऐसा कहना सही नहीं है। वे पूरे प्रदेश और सभी समुदाय के मुख्यमंत्री हैं। विष्णुदेव साय सरकार में पुलिस जवानों का हौसला बढ़ा हुआ है। कांग्रेस के शासन में हत्या, लूटपाट, चोरी, बलात्कार, आत्महत्याएं बढ़ रही थी। NCRB की रिपोर्ट बताती है कि कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बनता जा रहा था। अब शांति है।
Popular posts
आपस में टकराई पंडित धीरेंद्र शास्त्री के काफिले की गाड़ियां, कार में सवार थे बाबा बागेश्वर और सरोज पाण्डेय, देखें घटना
Image
छत्तीसगढ़ के इस तेजतर्रार IPS को मोदी सरकार का बुलावा.. संभालेंगे NSG में SP की जिम्मेदारी, जानें उनके बारें में..
Image
छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता को कोर्ट ने भेजा जेल, जमानत याचिका खारिज… इस राजनीतिक मामले में बड़ा झटका
Image
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ी खबर, छुट्टी के लिए करना होगा आनलाइन आवेदन, जल्द लागू होगा नियम
Image
प्रदेश के इन इलाकों में लुढ़केगा पारा, नए साल में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Image