छत्तीसगढ़ के 3 पूर्व मंत्री पीछे चल रहे:महासमुंद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू, जांजगीर से शिव डहरिया और बस्तर से कवासी लखमा पिछड़े
लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के तीन अहम सीटों पर कांग्रेस नेता और 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री पीछे चल रहे हैं। बस्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा 52 हजार वोट से पिछड़े हुए हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। बस्तर लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। वहीं महासमुंद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू 1 लाख 34 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां से भाजपा की रूपकुमारी चौधरी आगे चल रही हैं। महासमुंद में 17 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 26 अप्रैल को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP से रूप कुमारी चौधरी और कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू के बीच है। इसके बाद जांजगीर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया 62 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े से उनका मुख्य मुकाबला है। जांजगीर में 18 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी।
Popular posts
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत गिरफ्तार, खाद बीज संकट पर CM साय को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
Image