निगम-मंडल पर CM साय बोले- इंतजार करिए जल्द घोषणा होगी:दिल्ली से लौटे सभी सांसद, संगठन के बड़े नेताओं के साथ हुई मीटिंग
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद संगठन के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। प्रदेश के मंत्रिमंडल में बदलाव और निगम मंडलों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात को मुख्यमंत्री ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ सांसदों के साथ परिचयात्मक बैठक बताया है। मुख्यमंत्री से पूछा गया कि कब तक मंत्रिमंडल के बदलाव का ऐलान होगा। उन्होंने कहा कि, जल्द ही होगा। सही समय का इंतजार करिए इसकी घोषणा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो जुलाई के पहले सप्ताह के बाद साय कैबिनेट में किसी विधायक को जगह मिल सकती है। चर्चा है कि 4 से 5 निगम-मंडल-आयोग में नेताओं को जिम्मेदारी देने का ऐलान भी हो सकता है। तय हो गए नाम दिल्ली में बैठक के बाद यह माना जा रहा है कि साय कैबिनेट में किसे शामिल करना है तय कर लिया गया है। लेकिन ऐलान होना बाकी है। दिल्ली में हुई मीटिंग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ मुलाकात की है। प्रदेश के भाजपा सांसद भी इस मीटिंग में थे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी थे। संगठन के महामंत्री पवन साय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद थे। कुल मिलाकर राष्ट्रीय नेताओं और प्रदेश के बड़े नेताओं ने एक साथ बैठकर कैबिनेट और कुछ निगम मंडल को लेकर होने वाली आखिरी चर्चा कर ली है।
Popular posts
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत गिरफ्तार, खाद बीज संकट पर CM साय को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट.. इन 13 जिलों में अगले 24 घण्टों में होगी मूसलाधार बारिश,