TS सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का निधन:छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम ने दी मुखाग्नि; 6 महीने से कैंसर से पीड़ित थीं
सरगुजा राजपरिवार के मुखिया और छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। इंदिरा सिंह का अंतिम संस्कार रानी तालाब, अंबिकापुर में किया गया। इंदिरा सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य राजनेताओं ने शोक जताया है। इंदिरा सिंह का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इंदिरा सिंह करीब छह माह से कैंसर से पीड़ित थीं। उन्हें उपचार के लिए मेदांता हास्पिटल दिल्ली में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें कैंसर की पुष्टि होने पर मुंबई के प्रमुख अस्पताल में दाखिल किया गया था। इंदिरा सिंह के उपचार के लिए टीएस सिंहदेव लगातार उनके साथ रहे। विधानसभा चुनाव के बाद टीएस सिंहदेव कुछ ही समय अंबिकापुर और छत्तीसगढ़ में दे सके। एयर एंबुलेंस से पहुंची थीं अंबिकापुर मुंबई के प्रमुख हॉस्पिटल से उन्हें 13 जून 2024 को एयर एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया था। उन्हें टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या में रखा गया था। शनिवार सुबह 8 बजे इंदिरा सिंह ने अंतिम सांसें लीं। इंदिरा देवी के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग तपस्या पहुंचे। तपस्या से निकली अंतिम यात्रा इंदिरा सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस के ध्वज में लपेटकर टीएस सिंहदेव के निवास तपस्या से निकाली गई जो रानी तालाब पहुंची। उन्हें पूर्ण श्रृंगार में अंतिम विदाई दी गई। रानी तालाब घाट में टीएस सिंहदेव ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक खेलसाय सिंह, डॉ. प्रीतम राम पारस राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और आम जनता शामिल हुई।
Popular posts
चरम सुख के लिए बॉयफ्रेंड ने खाई गोली! संबंध बनाते वक्त हो गई मौत, होटल के कमरे में पांच घंटे तक लगातार…
Image
जनता कांग्रेस ने कांग्रेस में विलय का रखा प्रस्ताव : अमित जोगी ने कहा- देश और प्रदेश हित में लिया निर्णय, भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस को अमित की जरूरत नहीं है
Image
कड़ाके की ठंड के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 से 30 नवंबर तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Image
किसान की बेटी अब बनने जा रही डिप्टी कलेक्टर, बेटी की पढ़ाई पढ़ाई के लिए पिता ने उठाया था ऐसा कदम , परिणाम देख परिवार की आँखे हुई नम
Image
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर फैंस का देओल परिवार पर फूटा गुस्सा, जानें क्या है वजह?
Image