रामेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए गवर्नर:महाराष्ट्र में रमेश बैस की जगह सीपी राधाकृष्णन; ओम माथुर सिक्किम के राज्यपाल
छत्तीसगढ़ के समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल होंगे। अभी ये जिम्मेदारी बिस्वभूषण हरिचंदन के पास है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। अभी रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर हैं। बैस छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और रायपुर लोकसभा सीट से 7 बार सांसद रहे हैं। इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को हटाकर ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं। जानिए कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल होंगे रामेन डेका रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में 8 राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रदेश के पहले गवर्नर डीएन सहाय थे।
Popular posts
भाजपा विधायक के बेटे ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस हिरासत में आरोपी
Image
हाड़ कंपाने वाली सर्दी का अलर्ट, अगले 72 घंटे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना, देखें ताजा अपडेट
Image
भूपेश बघेल से संबंधों को लेकर खुलकर बोले टीएस​ सिंहदेव, सत्ता में बाहर जाने के दो साल बाद किया सनसनीखेज खुलासा
Image
अब सस्ती पड़ेगी कार! रोड टैक्स में 50% छूट का मिलेगा लाभ, ऑटो एक्सपो में 5000 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image