छत्तीसगढ़ में अस्पताल की सुरक्षा पर बड़ा निर्णय स्वास्थ्य मंत्री बोले हथियारों से लैस रिटायर्ड आर्मी जवानों की लेंगे सेवाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री रायपुर के विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रहे है। निरीक्षण के दौरान वे शहर के अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे और वहां के स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप-हत्या के बाद से लगातार डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की जा रही है।इसी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि, राज्य के सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए हथियारों के लैस रिटायर्ड आर्मी जवानों को तैनात किया जाएगा। सभी अस्पताल में एक जवान की तैनाती होगी। दरअसल,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेकाहारा समेत शहर के अन्य अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से इलाज की व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मेकाहारा में सबसे पहले पुलिस चौकी में जवानों की मौजूदगी देखी और पुलिस चौकी के जवान बगल के कमरे में आराम करते दिखा, तो उसे चेतावनी भी दी। मेकाहारा में मरीजों से जाना हाल-चाल स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मरीज और उनके परिजनों से इलाज और सुविधाओं को लेकर बातचीत की। एक मरीज ने मंत्री से बाहर से दवा खरीद कर लाने की शिकायत की, तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को मरीज को लगने वाली दवाओं को अस्पताल में उपलब्ध कराने के लिए कहा। अस्पताल की जांच के बाद हॉस्टल पहुंचे। जहां हॉस्टल की छत के प्लास्टर कई जगह से उखड़े दिखे। हॉस्टल वार्डन को इसे ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि, नए हॉस्टल की बिल्डिंग तैयार हो रही है। इसके बाद स्टूडेंट को वहां शिफ्ट किया जाएगा। इमरजेंसी वार्ड का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से बातचीत की।उनसे ड्यूटी टाइमिंग और मौजूद डॉक्टरों की संख्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। उन्होंने अस्पताल में सुधार को लेकर अफसरों को निर्देश दिए हैं।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image