फिर बिगड़े पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बोल, भाजपा के लोगों को बताया पापी, कहा – ये किसी को खुश नहीं रख सकते
प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेस भाजपा पर जमकर निशाना साध रही है। कांग्रेस हर छोटे से छोटे मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कवासी लखमा ने बड़ा बयान देते हुए भाजपा के लोगों को पापी बताया है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने राम मंदिर निमंत्रण के बारे में बात करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा कर सहीं किया। कांग्रेस भाजपा के पाप की भागीदार नहीं है। कवासी लखमा ने आगे कहा कि, संसद से लेकर राम मंदिर तक सभी जगह पानी टपक रहा है। सुकमा से लेकर दिल्ली तक घोटाले की सरकार है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भगवान भरोसे सरकार चल रही, भगवान भी साथ नहीं दे रहे। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा बोलती है 50 साल कांग्रेस ने क्या किया, जो कांग्रेस की सरकार में पुल बने हैं उसी पुलिये में आज वो लोग घूम रहे हैं। भाजपा के लोग पापी है। ये लोग न भगवान न किसान न गरीब किसी को खुश नहीं रख सकते।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image