छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से नक्सलवाद खत्म करेंगे बंगाल मॉडल लागू करेंगे क्या? TMC सांसद के सवाल पर अमित शाह ने ली चुटकी, सदन में लगे जमकर ठहाके
लोकसभा में शनिवार को एक बार फिर नक्सलवाद का मुद्दा गूंजा। छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में हो रहे लगातार एनकाउंटर के संबंध में अपनी बात रखते हुए टीएमसी सांसद सौगत राय ने पश्चिम बंगाल के मॉडल को देश के अन्य राज्यों में लागू करने की मांग की। हांलाकि केंद्रीय गृहमंत्री ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि कोई भी राज्य वहां के मॉडल को लागू करना नहीं चाहेगा। दरअसल, दमदम लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद सौगत राय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों से लगातार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आती रहती है। लगातार कोशिशों के बाद भी नक्सवाद खत्म नहीं हो रहा है। पश्चिम बंगाल में भी नक्सलवाद और उग्रवाद हुआ, लेकिन वहां ममता बनर्जी की सरकार ने जबदस्त विकास का काम किया और वहां नक्सलवाद और उग्रवाद खत्म हो गया। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से पूछा कि क्या आप पश्चिम बंगाल सरकार की नीतियों का अध्ययन करेंगे और वहीं नीति छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में लागू करेंगे। टीएमसी सांसद के सवाल के जवाब में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि कोई राज्य अच्छा काम करें और उसके उदाहरण को दूसरे राज्यों और पूरे देश में लागू करने में मोदी सरकार कोई परहेज नहीं है। लेकिन मैं मानता हूं कि कोई राज्य नहीं चाहेगा कि पश्चिम बंगाल का मॉडल वहां लागू किया जाए।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image