भाजपा का सदस्यता अभियान : वित्त मंत्री चौधरी बोले- पीएम मोदी के बाद सीएम साय लेंगे सदस्यता, 10 करोड़ के लक्ष्य को करेंगे पूरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी 3 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसको लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, भाजपा का संगठन 365 दिन चौबीस घंटे कम करने वाला संगठन है। सदस्यता का काम पार्टी का प्राथमिक काम है। 1 सितंबर को पीएम मोदी की प्रथम सदस्यता लेने के बाद प्रदेश में भी अभियान शुरू होगा। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की सदस्यता के बाद 3 सितंबर से जिलों में सदस्यता का अभियान प्रारंभ होगा। हर जाति, हर समुदाय, हर वर्ग में भाजपा जो काम करती है उसे बताया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, पिछले सदस्यता अभियान में पार्टी द्वारा रखे गए लक्ष्य से ज्यादा बड़े लक्ष्य को हमने प्राप्त किया था। पिछले सदस्यता अभियान में 10 करोड़ का लक्ष्य रखा था और हमने 11 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया। फिर हमने दोबारा सदस्यता अभियान चलाया था। जिसमें 18 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने थे। अब इस सदस्यता अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें हमने 10 करोड़ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हम अवश्य प्राप्त करेंगे। प्रदेश में सीएम साय लेंगे सबसे पहले सदस्यता दरसअल, 3 सितंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है. जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बार छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने की तैयारी है। इससे पहले राज्य में भाजपा के 30 लाख से अधिक सदस्य थे।
Popular posts
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image