क्या फिर दिल्ली को मिलेगी महिला सीएम? AAP इन तीन नेताओं पर खेल सकती है दांव
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा कर दी है कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर से ही नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा। यह कदम उन्होंने भाजपा के कथित षड्यंत्रों का सामना करने के लिए उठाया है। केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वह फिर से तभी मुख्यमंत्री बनेंगे जब जनता से उन्हें स्पष्ट जनादेश मिलेगा। अगर दिल्ली के अगले सीएम को लेकर कयास लगाए जा रहे है। AAP इन तीन नेताओं पर खेल सकती है दाव अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा से दिल्ली की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) में अब नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी की संभावित उम्मीदवारों में आतिशी मार्लेना, मनीष सिसोदिया, और संजय सिंह के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। हालांकि, पार्टी की बैठक में तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। यह निर्णय पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। दिल्ली को फिर मिल सकती है महिला सीएम अगर आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी मार्लेना को चुनती है, तो वह शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। आतिशी वर्तमान में शिक्षा और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रबंधन कर रही हैं और पार्टी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे पहले, शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक कांग्रेस की सरकार में मुख्यमंत्री थीं, जिन्होंने दिल्ली के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।
Popular posts
बस के सामने बाइक पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने निकाली हीरोपंती
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image