कांग्रेस ने बुलाया बंद : सीएम साय बोले- वे विपक्ष में हैं तो विपक्ष का धर्म निभा रहे हैं, कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा
रायपुर। पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक को निलंबित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, प्रदेश में लगातार ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है। जांच में गलती उजागर होने पर पर कार्रवाई हो रही है। उल्लेखनीय है कि, किताबें पिछले दिनों कबाड़ में मिली थीं, उस मामले में अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। वहीं कांग्रेस के शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान पर सीएम साय ने कहा कि, विपक्ष में हैं तो विपक्ष का धर्म निभा रहे हैं। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि, शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री श्री साय CII के कार्यक्रम में शामिल हुए। राइजिंग भारत 2047 कार्यक्रम में शामिल हुए। दीनदयाल ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM साय ने कहा- यह आयोजन अभिनव है। विकसित भारत 2047 की थीम पर कार्यक्रम रखा गया है। विकसित भारत में उद्योगों की अहम् भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि, युवा जॉब गिवर बनें ना की जॉब सीकर। छत्तीसगढ़ में स्किल डवलपमेंट पर फोकस किया जा रहा है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image