अकबर पर FIR : सीएम साय बोले- कांग्रेस ने हर चीज में किया घोटाला, घोटालेबाजों पर होगा एक्शन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर FIR दर्ज की गई है। इसको लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, पूर्व सरकार पर करप्शन के कई आरोप है। पिछली सरकार ने हर चीज़ में घोटाला किया है। इन्होने तो कोयला, शराब, डीएमएफ, कस्टम मिलिंग और महादेव एप में घोटाला किया है। कितने लोग जेल में हैं और कितने जेल जाने की कगार में हैं। पूरा देश ये जान गया है कि, पिछली कांग्रेस सरकार कितनी भ्रष्ट थी। बस्तर में बाढ़ के हालात को लेकर सीएम श्री साय ने कहा कि, हमको अभी जानकारी मिली है। जिसमें हमारे कुछ लोग फंसे हुए है और वहां विधायक विक्रम उसेंडी और प्रशासन तैनात है। पीड़ित लोगों की मदद के लिए सरकार खड़ी है। किसान दिवस समारोह में किसानों को शुभकामनायें देते हुए उन्होंने कहा कि, बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप मनाये जाने की अभिनव पहल की गई है। इसके लिए कृषि मंत्री राम विचार नेताम को बधाई। उन्होंने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया और 3100 रुपये में धान की खरीदी भी की है। आने वाले समय में 2200 करोड़ से सिंचाई योजनाओं पर कार्य होंगे और पुरानी सिंचाई व्यवस्था दुरस्त की जाएगी। इसके अलावा जल्द ही भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हज़ार सालाना दिया जाएगा।
Popular posts
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image