क्यों मनाया जाता है स्मृति दिवस? सीएम साय ने सुनाया 21 जवानों का किस्सा, जिनके सामने पस्त हुआ था चीन
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर जनसभा को संबोधित किया। देश के रक्षा में सर्वोच्च बलिदान करने वाले शहीदों को नमन किया और समाज के लिए पुलिस की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “21 अक्टूबर का दिन भारतीय पुलिस और सुरक्षाबलों के साहस, बलिदान और देश प्रेम की एक महत्वपूर्ण तारीख है। यह दिन 1959 में उस समय की याद दिलाता है, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीसरी बटालियन के केवल 21 जवानों ने लद्दाख में चीन के एक बड़े दस्ते का सामना किया। उन जवानों ने अदम्य साहस और पराक्रम के साथ मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इस प्रकार, यह दिन हमारे शहीदों की याद में नमन करने का अवसर प्रदान करता है और हमें पुलिस और सुरक्षाबलों के योगदान की महत्ता को समझने का मौका देता है।”

कानून व्यवस्था और शांति जवानों के कारण
उन्होंने कहा, “पुलिस और सुरक्षाबलों की चौकसी के कारण ही देश में कानून और शांति व्यवस्था बनी रहती है, जिससे विकास के नए आयाम स्थापित होते हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद एक बड़ी समस्या है। लेकिन, हमारे सुरक्षाबलों के जवान साहस और पराक्रम से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। वे नक्सलवाद को पीछे धकेलने के साथ-साथ, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का भी कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, मोबाइल टावर, स्कूल, आंगनबाड़ी और अस्पताल जैसी सुविधाओं का विकास तेजी से हो रहा है।”