बिहार के ‘भाई’ का Free Fire खेलते छत्तीसगढ़ की लड़की पर आया दिल, कट्टा लेकर मिलने पहुंचा होटल, फिर…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां फ्री फायर खेलते बिहार के लड़के को कोरबा की लड़की से प्यार हो गया। प्रेमिका से मिलने युवक कोरबा आकर श्री राम डोमेट्री होटल के रूम नंबर 103 में रुका था। पुलिस अचानक होटल की जांच करने पहुंची तो हैरान रह गई। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। होटल में बिहार के युवक को पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह से पूछताछ शुरू की। इस दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। युवक ने बताया कि कोरबा निवासी एक युवती से फ्री फायर गेम के माध्यम से दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदली और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बिहार से वह युवती से मिलने कोरबा आया हुआ था। आदतन अपराधी है आरोपी, बिहार में दर्ज है कई मामले बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल सिंह आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज है। पुलिस इस मामले में भी बिहार पुलिस से संपर्क कर जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने अपील की है कि बाहर से आने वाले राहगीरों की सूचना होटल संचालक तुरंत पुलिस को दें नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
Popular posts
मेरे साथ सेक्स करों नहीं तो उठवा लूंगा… महिला टेलर को फ़ोन पर किया डिमांड, रात को करता था ऐसी बातें, जानकर उड़ जाएंगे होश
Image
‘SSP साहब उसने मेरे साथ…’, महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, जानिए LOVE के आड़ में LOVER की हैवानियत
Image
जमीन गाइडलाइन दर में बदलाव पर CM साय ने कहा – असली सरकार वही, जो जनहित के लिए अपने निर्णयों को भी बदल दे…
Image
रायपुर को बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी 173 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी, मिलेगी जाम से राहत
Image
ग्वालियर पहुंचे BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल: छत्तीसगढ़ में बढ़ाई गई जमीनों की कीमत पर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर भी बोला हमला
Image