बंद हो जाएगी महतारी वंदन योजना', कांग्रेस का दावा- तीन महीने से केवल 25 फीसदी खातों में पहुंचा पैसा
रायपुर: महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में महतारी वंदन योजना की सभी पात्र महिलाओं को राशि नहीं मिल रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने वादा किया था सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये दिया जायेगा। मुख्यमंत्री और कलेक्टर की पत्नी को भी राशि देने का दावा भाजपा ने किया था। भाजपा के चुनावी वादे के अनुसार 1 करोड़ 4 लाख महिलाओं को महतारी वंदन की राशि मिलनी चाहिए लेकिन सरकार बनाने के बाद भाजपा अपने वादे से मुकर गई। केवल 70 लाख महिलाओं को बनाया पात्र उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का बाद अनेक नियम कानून बना दिया। जिसके कारण लगभग चालीस लाख महिलाएं योजना के दायरे से बाहर हो गईं। मात्र 70 लाख महिलाओं को पात्र बताया गया। पिछले कुछ महीने से अधिकांश महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आ रहा है। सभी के खाते में नहीं आ रहा पैसा सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिन 70 लाख महिलाओं को सरकार ने पात्र बताया है उन सभी के खाते में भी पैसा नहीं जा रहा है। सरकार द्वारा घोषित 70 लाख में से 25 प्रतिशत महिलाओं के खाते में पैसे डाल रही है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर सभी जगह से राशि नहीं मिलने की शिकायतें आ रही हैं। लोकसभा चुनाव में वोट लेने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को अपात्र बता कर उनका नाम लाभार्थी की सूची से हटा दिया गया था।
Popular posts
चरम सुख के लिए बॉयफ्रेंड ने खाई गोली! संबंध बनाते वक्त हो गई मौत, होटल के कमरे में पांच घंटे तक लगातार…
Image
ऐसा दोस्त किसी को ना मिलेः पति की गैर मौजूदगी में दोस्त ने किया दुष्कर्म, देवर और बेटे ने रंगे हाथ पकड़ा
Image
… तो आपकी पुरानी गाड़ी हो जाएगी स्क्रैप, छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Image
रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबला, इस बार फ्री में देख सकेंगे मैच! जानिए कहां से और कब से खरीद सकेंगे टिकट
Image
किसान की बेटी अब बनने जा रही डिप्टी कलेक्टर, बेटी की पढ़ाई पढ़ाई के लिए पिता ने उठाया था ऐसा कदम , परिणाम देख परिवार की आँखे हुई नम
Image