अचानक राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री, जानें प्रदेशवासियों को क्या कहा
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को राज्यपाल रमेन डेका से अचानक मुलाकात करने पहुंचे। जिसके बाद सियासत में कई तरह की अटकलें लगनी लगीं। हालांकि सीएम राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका ने भी उन्हें दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना सीएम ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा- सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली के दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके वापस अयोध्या आए थे। उनके आने की खुशी और स्वागत में दीप जलाए जाते हैं। इस साल की दीवाली बहुत खास है, क्योंकि लगभग 500 साल बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। मंगलमय में हो सभी की दिवाली मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली पर्व सबके लिए मंगलमय हो। विकास की रोशनी गांव गांव तक पहुंचे, लोगों में परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत हों तथा मां लक्ष्मी की कृपा से छत्तीसगढ़ प्रदेश धनधान्य और सुखसम्पदा से परिपूर्ण रहे।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
भूपेश बघेल से संबंधों को लेकर खुलकर बोले टीएस​ सिंहदेव, सत्ता में बाहर जाने के दो साल बाद किया सनसनीखेज खुलासा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image