भगवान राम अयोध्या में विराजमान हो चुके है यह दीपावली बेहद खास है:किरण देव
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़वासियों को धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजन व भाई दूज के पंच दिवसीय महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है। अपने शुभकामना संदेश में श्री देव ने कहा कि देश में तब खुशी का माहौल था, जब भगवान रामचंद्र जी की प्राण-प्रतिष्ठा अयोध्या में हुई। यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम भगवान रामचंद्र के ननिहाल में रहते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि यह मंगल बेला अयोध्या में त्रेतायुग में रामराज्य लेकर आई थी, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ के भाँचा राम के ननिहाल में भी सुशासन व समृद्धि स्थापित हो।दीपों का यह त्यौहार राज्य के विकास और जनता के जीवन में खुशहाली लाए। अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाने वाला यह त्यौहार राज्य के विकास के साथ जनता के जीवन में उजाला लाए। रोशनी का यह त्यौहार सबके जीवन, घर-आंगन को खुशियों और सुख-समृद्धि से भर दे। हम सब स्नेह का दीपक जलाएं, जिसका प्रकाश हमारे जीवन में हमेशा बना रहे।
Popular posts
मैं जिंदा हूं… अंतिम संस्कार के बाद घर लौटी महिला, सामने देख परिजनों के उड़े होश, इधर हत्या के आरोप में 4 लोग जेल में काट रहे सजा
Image
चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली
Image
पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में एक और बड़ी जीत रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल की जीत
Image
रायपुर में सवारी ऑटो हमेशा के लिए बैन, इस वजह से लिया गया फैसला
Image
देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वालों ने भी बंद कर ली अपनी आंखें
Image