जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, अचानक शुरू खांसी और हो गई युवक की मौत
जिले के ग्राम बेलमांड के दुबे परिवार में दु:खद घटना घट गई। इस परिवार में दिवाली की खुशी मातम में बदल गई। गांव के पंडित दीपक कुमार दुबे अपने घर में परिवार व अपने दोस्तों के साथ अपना 33वां जन्मदिन मना रहा था। जन्मदिन का उत्सव लगभग 12 बजे तक चला, तभी अचानक उन्हें खांसी आई और खांसी शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। उन्हें इलाज के लिए दुर्ग ले जा रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है। दीपक की मौत की खबर जब गांव में फैली तो गांव सहित आसपास के गांव में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। गुरुवार को गांव के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक साल पहले हुई थी शादी घर में दीपक का जन्मदिन मनाया। साथ ही पूरा परिवार दिवाली की तैयारी में भी व्यस्त था। दीपक की शादी एक साल पहले ही हुई थी।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image