मौसम ने ली करवट; 14, 15,16 और 17 अक्टूबर को इन जिलों में होगी भारी से अति भारी बारिश!
आगामी कुछ दिनों में देश में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी पश्चिमी मानसून वापस जा रहा है। फिलहाल, मानसून की वापसी रेखा रक्सौल, वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर और अलीबाग से होकर गुजर रही है। अगले 2 से 3 दिन में मानसून की यह रेखा उत्तर प्रदेश, बिहार मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र, झारखंड, छतीसगढ़ और पश्चिम बंगाल साथ ही सिकिक्म समेत उड़ीसा के और हिस्सों में पहुंचेगी। इसकी वजह से भारी बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में 12 से 17 अक्टूबर के बीच भारी बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक इस दौरान 30 से 40 किमी की स्पीड से हवा चलने की भी संभावना है। पूर्वी भारत में तूफानी बारिश की संभावना पूर्वी भारत के ओडिशा में 12 अक्टूबर को कई जगहों पर तूफानी बारिश की संभावना जताई गई है। 12 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट IMD के मुताबिक, केरल और तमिलनाडु में 12 से 17 अक्‍टूबर, कर्नाटक में 12 से 15 अक्टूबर और आंध्र प्रदेश में 12 से 14 अक्टूबर और पश्चिम बंगाल में 12-13 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। मौसम ‌विभाग के मुताबिक, केरल में बहुत से बहुत भारी वर्षा (Very Heavy Rainfall) हो सकती है।