प्रदेश के इन जिलों में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है भारी बारिश, जानें क्या कहता है आज का मौसम अपडेट
रायपुर : CG Weather Update : मानसून जाते-जाते एक बार फिर छत्तीसगढ़ में बरसने को तैयार है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बदली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 11 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ से मानसून विदा हो जाएगा, लेकिन अब मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने से वर्षा की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में आज न्यूनतम तापमान 24.26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28.15 सेल्सियस रहने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में गुरूवार का न्यूनतम तापमान 24.09 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.16 सेल्सियस दर्ज किया गया था। लोगों के मन में सवाल है कि, छत्तीसगढ़ में ठंड कब तक दस्तक देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अमूमन नवरात्रि के समय से हल्की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, प्रदेश में जल्द ही ठंड दस्तक देगी और लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
Popular posts
मैं जिंदा हूं… अंतिम संस्कार के बाद घर लौटी महिला, सामने देख परिजनों के उड़े होश, इधर हत्या के आरोप में 4 लोग जेल में काट रहे सजा
Image
चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली
Image
पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में एक और बड़ी जीत रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल की जीत
Image
रायपुर में सवारी ऑटो हमेशा के लिए बैन, इस वजह से लिया गया फैसला
Image
देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वालों ने भी बंद कर ली अपनी आंखें
Image