छत्‍तीसगढ़ में ठंड का असर तेज, रायपुर में तापमान गिरकर 18 डिग्री पर पहुंचा, अगले 48 घंटे में और गिरेगा पारा
राजधानी रायपुर में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते तीन दिनों से रात का तापमान लगातार गिर रहा है। इस सीजन में पहली बार गुरुवार को तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नवंबर के मध्य के बाद तापमान में तेज गिरावट का यही पैटर्न पिछले सालों में भी देखने को मिला है। हवा में नमी घटी, तापमान गिरा वर्तमान में हवा की नमी घटकर 66 फीसदी से 48 फीसदी तक आ गई है। आसमान में बादलों की मात्रा भी सिर्फ 10 प्रतिशत रह गई है, जिससे हवा में नमी धीरे-धीरे कम हो रही है। इसी कारण से तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस समय प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले सालों से कम है तापमान पिछले वर्षों की तुलना में इस साल का न्यूनतम तापमान पहले ही कम हो चुका है। नवंबर के पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान आमतौर पर ज्यादा रहता है, लेकिन इस साल ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। ठंडी हवा उत्तर भारत से आते हुए प्रदेश में ठंडक बढ़ा रही है, और अनुमान है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह तक तापमान में और गिरावट आएगी।
Popular posts
मैं जिंदा हूं… अंतिम संस्कार के बाद घर लौटी महिला, सामने देख परिजनों के उड़े होश, इधर हत्या के आरोप में 4 लोग जेल में काट रहे सजा
Image
चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली
Image
पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में एक और बड़ी जीत रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल की जीत
Image
रायपुर में सवारी ऑटो हमेशा के लिए बैन, इस वजह से लिया गया फैसला
Image
देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वालों ने भी बंद कर ली अपनी आंखें
Image