पूरी कैबिनेट के साथ पैदल चलेंगे सीएम विष्णुदेव साय, पूरे छत्तीसगढ़ में साल भर होंगे कार्यक्रम, जानें कारण
रायपुर: भारतीय संविधान के 75वें वर्ष पूरे होने पर 26 नवंबर को राजधानी रायपुर में पदयात्रा का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पदयात्रा पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय के सभागार में संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन के बाद शुरू होगी। यह पदयात्रा चिकित्सा महाविद्यालय कलेक्टोरेट परिसर से अम्बेडकर चौक तक निकाली जाएगी। कैबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री, कई विधायक और सीनियर नेता शामिल होंगे। इस दौरान लोगों को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी। संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य के स्कूल, कॉलेज और ग्राम पंचायतों में साल भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘ का टैगलाइन निर्धारित किया गया है। स्कूलों और कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अनुसूचित जाति, जनजाति गांवों में 15 दिवसीय संविधान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान, जहां भी बाबा साहेब की प्रतिमाएं होंगी, उन पर पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा।
Popular posts
मैं जिंदा हूं… अंतिम संस्कार के बाद घर लौटी महिला, सामने देख परिजनों के उड़े होश, इधर हत्या के आरोप में 4 लोग जेल में काट रहे सजा
Image
चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली
Image
पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में एक और बड़ी जीत रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल की जीत
Image
रायपुर में सवारी ऑटो हमेशा के लिए बैन, इस वजह से लिया गया फैसला
Image
देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वालों ने भी बंद कर ली अपनी आंखें
Image