भूपेश बघेल का आरोप : अध्यादेश पर बोले- नगरीय निकाय चुनाव करवाना नहीं चाहती सरकार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को साय सरकार पर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, सरकार समय पर नगरीय निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती है। जबकि, संविधान के अनुसार 5 वर्ष से पूर्व चुनाव कराना जरूरी है। राज्य सरकार ने संविधान के विपरीत अधिसूचना जारी की है और 6 महीने बाद चुनाव के लिए प्रावधान किया है। इससे स्पष्ट है सरकार निकाय चुनाव को टालना चाहती है। राज्य सरकार ने संविधान से विपरीत अध्यादेश जारी किया है। धान खरीदी को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, सभी कलेक्टरों को आदेश है कि, अनावरी को कम बताया जाए। राज्य सरकार किसानों को ठगने का काम कर रही है। छोटे किसानों को धान खरीदी की नीति में नुकसान हो रहा है। बायोमेट्रिक व्यवस्था से भी धान खरीदी में परेशानी हो रही है। बड़े और छोटे किसानों को टोकन देने में देरी की जा रही है। कई जगह बारदाने की कमी है, 72 घंटे में भुगतान नहीं हो रहा है। धान संग्रहण केंद्रों में धान जाम हो रहा है। सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है। सरकार धान लेना चाहती है तो अनावरी रिपोर्ट की अनिवार्यता क्यों है?
Popular posts
मैं जिंदा हूं… अंतिम संस्कार के बाद घर लौटी महिला, सामने देख परिजनों के उड़े होश, इधर हत्या के आरोप में 4 लोग जेल में काट रहे सजा
Image
चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली
Image
पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में एक और बड़ी जीत रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल की जीत
Image
रायपुर में सवारी ऑटो हमेशा के लिए बैन, इस वजह से लिया गया फैसला
Image
देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वालों ने भी बंद कर ली अपनी आंखें
Image