अपने ही लिखे लेटर में फंसे मुख्यमंत्री! बढ़ सकती है सरकार की मुश्किलें, कांग्रेसी सीएम को लिखी थी चिट्ठी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। 14 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं, बीजेपी सरकार का कहना है धान खरीदी के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने एक लेटर जारी किया है। अब इस लेटर को लेकर सियासत तेज है। कांग्रेस ने जिस लेटर को जारी किया है उसे मौजूदा सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा था। दरअसल, चार साल पुराने लेटर को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी और मुख्यमंत्री से सवाल किया है। 9 नवंबर 2021 को विष्णुदेव साय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक लेटर लिखा था। उस समय विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष थे। विष्णुदेव साय ने अपने लेटर में कई बातों का जिक्र किया था। अब कांग्रेस ने उसी लेटर के आधार पर मौजूदा सीएम को घेरने की कोशिश की है। चार साल बाद अब राज्य में बीजेपी की सरकार है और विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री हैं। क्या लिखा था लेटर में विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल को लिखे लेटर में विष्णुदेव साय ने धान खरीदी का मुद्दा उठाया था। विष्णुदेव साय ने लिखा था- "आपको विदित होगा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी करने वाली 2058 सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संघ समितियों से कमीशन काटे जाने का विरोध कर रहा है। बीजेपी इन कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करती है।" उन्होंने कहा था कि सूखत के कारण धान खरीदी में जो शॉर्टज आई है उसकी भरपाई इन समितियों से राशि काट कर की जा रही है।
Popular posts
रायपुर आईजी-एसएसपी ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, राजधानी में बढ़ते अपराध, सुरक्षा व्यवस्था के साथ आगामी विस सत्र को लेकर हुई चर्चा…
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image
एक विवाह ऐसा भी…. बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू का किया कन्यादान, हर तरफ हो रही जमकर तारीफ
Image
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
अब जनता कहां जाए... रायपुर में बिजली विभाग की लापरवाही ने लोगों को दी टेंशन, चार गुना ज्यादा आ रहा बिल
Image