धान खरीदी केंद्र पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री : जायसवाल ने किया निरीक्षण, बोले- शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोमवार को मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया। इस दौरान श्री जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों, एसडीएम, तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि, किसानों से 21 क्विंटल की दर से ही धान खरीदी की जाए। उन्होंने आगे कहा कि, 21 क्विंटल से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Popular posts
मैं जिंदा हूं… अंतिम संस्कार के बाद घर लौटी महिला, सामने देख परिजनों के उड़े होश, इधर हत्या के आरोप में 4 लोग जेल में काट रहे सजा
Image
चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों को करते थे ब्लैकमेल, लाखों रुपये की कर चुके हैं अवैध वसूली
Image
पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में एक और बड़ी जीत रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष में भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल की जीत
Image
रायपुर में सवारी ऑटो हमेशा के लिए बैन, इस वजह से लिया गया फैसला
Image
देवर ने अपनी भाभी के साथ किया ऐसा काम, देखकर परिवार वालों ने भी बंद कर ली अपनी आंखें
Image