श्री राम कथा में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री : तोखन साहू ने कथा श्रवण कर लिया आशीर्वाद, गुरु पर्व की दी बधाई
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू लोरमी के दौरे पर हैं। जहां पर वे मानस मंच में आयोजित श्री राम कथा में शामिल हुए। इस बीच उन्होंने मानस मंच समिति को भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए राशि सांसद निधि से देने की घोषणा भी की है। साथ ही गुरु नानक जयंती के अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा में माथा टेका और सभी को गुरु पर्व की बधाई दी। दरअसल लोरमी नगर स्थित मानस मंच में नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान कथा वाचक पंडित सागर मिश्रा ने कथा सुनाई। कथा के आखिरी दिन बिलासपुर लोकसभा के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी कथा श्रवण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी नगर के मानस मंच में श्री राम कथा का होना लोरमी के लिए बड़ी गौरव की बात है। सभी युवा साथी सामाजिक सरोकार से जुड़कर काम करते हैं। भवन निर्माण के लिए 11 लाख रूपए की घोषणा की इस बीच उन्होंने मानस मंच समिति को भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपए राशि सांसद निधि से देने की घोषणा भी की है। उन्होंने कहा कि, दिव्य और भाग्य कथा को आयोजित करने वाले टीम के सदस्यों का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। इसके बाद मंत्री साहू ने गुरुद्वारा में माथा टेका। साथ ही उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अनिल सलूजा और अमित सलूजा सहित सभी को गुरु पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image