साय सरकार ने दूर की बेटियों की शादी की चिंता, कन्या विवाह योजना के जरिए दे रही आर्थिक सहायता
रायपुरः CG Kanya Vivah Yojana अपने कार्यकाल के अल्प समय में ही प्रदेश के विकास को नई गति देने वाली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों का ही ख्याल नहीं रखा, बल्कि उन वर्गों की उन्नति के लिए भी योजना लाई, जिसे समाज में कमजोर समझा जाता है। साय सरकार गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए भी एक योजना चला रही है। योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना है। इस जरिए गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य गरीब परिवारों को कन्या के विवाह के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल/आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है। इस योजना का लाभ प्रदेश के हजारों लोग ले चुके हैं। इस योजना के जरिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार या मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अन्तर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को लाभ दिया जाता है। योजना अन्तर्गत प्रत्येक कन्या के विवाह के लिए अधिकतम 25,000/- रूपये की राशि व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें से वर-वधु हेतु श्रृंगार सामग्री पर राशि 5,000/- रूपये, अन्य उपहार सामग्री पर राशि 14,000/- रूपये, वधु को बैंक ड्राफ्ट के रूप में राशि 1,000/- रूपये तथा सामूहिक विवाह आयोजन पर प्रति कन्या राशि 5,000/-रूपये तक व्यय की जाती है। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत विधवा/अनाथ/निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया गया है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image