7, 8 व 9 दिसंबर तक बारिश का Alert, कई जिलों में बरसेंगे बादल, IMD का ताजा अपडेट जारी
चक्रवाती तूफान फेंजल के असर के चलते तीन दिन पहले तक बादल छाए रहे, उस बीच अचानक ठंड पर ब्रेक लग गया था। अब जबकि मौसम पूरी तरह साफ है तो भी उन्हीं दिनों की तरह स्थिति बनी हुई है। तीन दिन बाद भी अब तक ठंड नहीं लौट पाई है। लिहाजा दिसंबर माह में भी हाफ स्वेटर से ही काम चल रहा है। दिसंबर शीतकाल की चरम सीमा माने जाने वाला महीना होता है। इसके बावजूद इस महीने अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। ऐसे में दिन में तो गर्मी का अहसास हो ही रहा है, रात में भी हाफ स्वेटर से काम चल जा रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि जल्द ठंड लौटेगी, पर अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। बता दें कि फेंजल तूफान के असर से पहले अधिकतम तापमान जहां 26 से 27 डिग्री के आसपास था तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। Rain Alert: बारिश का अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसकी वजह से बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अगापित एक्का ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर प्रदेश में दिखेगा। 9 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश बदली-बारिश का दौर जारी रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होगा और रात के तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image