मौसम दिखाएगा नया अंदाज़: 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
• devendra kumar
देश में मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 13, 14, 15 और 16 को देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी।
मानसून (Monsoon) के सीज़न में इस बार देशभर में जोरदार बारिश हुई और इस वजह से पूरा सीज़न शानदार रहा। कई राज्यों में तो इतनी रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई कि नदियों, तालाबों और बांधों में पानी पूरी तरह भर गया। कुछ राज्यों में मानसून के दौरान जमकर बादल बरसने से बाढ़ भी आ गई। मानसून के जाने के बाद भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। अब मौसम का नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिससे मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का अंदाज़?
मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में जोरदार बारिश हुई, लेकिन इसके जाने के बाद बारिश रुक गई। पिछले कुछ दिनों में एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश में मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बिजली तेज़ हवा और धूल भरी आंधी चलने का भी अलर्ट है।
