छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज : सरगुजा- बिलासपुर संभाग में बारिश की संभावना, ठंडी हवाओं का सिलसिला भी जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने के कारण समुद्र में नमी बनी हुई है। जिसके कारण प्रदेश में बनी बारिश की संभावना हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने 27- 28 दिसंबर को सरगुजा बिलासपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही 2–3 दिनों तक राजधानी रायपुर में ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। घने कोहरे के साथ बढ़ी ठिठुरन वहीं बलौदाबाजार जिले में मौसम के अचानक करवट लेने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता कम हो गई। जिसके कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है। जिला पुलिस प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन यातायात विभाग ने अलर्ट मोड अपनाकर स्थिति को संभालने के प्रयास कर रहे हैं। घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए पुलिस और यातायात विभाग के जवान रात से ही सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। ताकि कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी है। पुलिस जवान रास्तों से खड़े वाहनों को हटाने के कदम से सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश रहे हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण ठिठुरन बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए आम जनता को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी जा रही है। बालोद में भी घने कोहरे का कहर जारी बालोद जिले में भी कोहरे का कहर जारी है। जिसके कारण विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम हो गई है। साथ ही सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई है। कोहरे के चलते एक दिन पूर्व ही जिले में सड़क दुर्घटना घट चुकी है। वहीं कोहरे के चलते बड़े वाहनों के साथ- साथ बाइक चालको को भी दिक्कतों का करना पड़ रहा है। वहीं आज सुबह का तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया था।
Popular posts
चरम सुख के लिए बॉयफ्रेंड ने खाई गोली! संबंध बनाते वक्त हो गई मौत, होटल के कमरे में पांच घंटे तक लगातार…
Image
जनता कांग्रेस ने कांग्रेस में विलय का रखा प्रस्ताव : अमित जोगी ने कहा- देश और प्रदेश हित में लिया निर्णय, भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस को अमित की जरूरत नहीं है
Image
कड़ाके की ठंड के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 से 30 नवंबर तक होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Image
किसान की बेटी अब बनने जा रही डिप्टी कलेक्टर, बेटी की पढ़ाई पढ़ाई के लिए पिता ने उठाया था ऐसा कदम , परिणाम देख परिवार की आँखे हुई नम
Image
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर फैंस का देओल परिवार पर फूटा गुस्सा, जानें क्या है वजह?
Image