राजधानी में डबल मर्डर : आग ताप रहे लोगों का शराबियों से हुआ विवाद, पीट-पीटकर ले ली दो की जान
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए साल से पहले डबल मर्डर का मामला सामने आया है। चंगोराभांटा इलाके में देर रात लड़कों के दो पक्षों में जमकर विवाद हो हो गया। इस दौरान लड़कों के ग्रुप ने मिलकर दो युवकों की हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला कि, दोनों पक्ष के लड़के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां के साकेत विहार चंगोराभांटा इलाके में देर रात 6- 7 लड़के आग ताप रहे थे। वहीं पर पास के ही मैदान में उसी मोहल्ले के कृष्णा यादव और सचिन बड़ोले भी बैठे हुए थे। वहीं कुछ लड़के शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लड़कों का ग्रुप कृष्णा और सचिन से गाली गलौज पर उतारू हो गए। मामले में रायपुर पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि, सोमवार की रात 11 बजे दो युवकों की हत्या हुई थी। दोनों युवकों की ईट और पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। मामले में दो नाबालिग सहित 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी चंगोराभाटा के रहने वाले है। गिरफ्तार हुए सभी आरोपी खुले मैदान में नशा कर रहे थे। वहीं इससे पहले भी आरोपी और मृतक के बीच विवाद हुआ था।