पूर्व मंत्री अमरजीत भगत गिरफ्तार, खाद बीज संकट पर CM साय को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस ने पकड़ा
अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में खाद बीज की किल्लत से किसान परेशान हैं। इस समस्या को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत‌ बुधवार के दिन सीएम विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इस दौरान अंबिकापुर पुलिस ने उन्हें रोकते हुए गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, घटना मैनपाट में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन की है। शिविर में सीएम साय समेत कई मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद थे। इस दौरान अमरजीत भगत अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने के लिए मैनपाट की ओर रवाना हुए। लेकिन उन्हें सीएम से मिलने से पहले ही अंबिकापुर पुलिस ने रोक दिया और गिरफ्तार कर लिया और कमलेश्वरपुर थाना ले आए। कांग्रेस समर्थकों का विरोध प्रदर्शन पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में पहुंचकर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार किसानों की समस्याओं को सुनने की जगह विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
स्काउट-गाइड अध्यक्ष को लेकर विवाद : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बृजमोहन अग्रवाल बड़े भैया हैं, मुलाकात कर दूर करुंगा नाराजगी
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
एक ओर जारी था डिप्टी CM का भाषण तो दूसरी ओर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला.. देखें Live वीडियो
Image