शादी कार्यक्रम से लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, तीन की मौके पर मौत, दो घायल
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों में एक 10 साल का मासूम भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे इसी दौरान सुबह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। अंबिकापुर लौटते समय हुआ हादसा हादसे की जानकारी शुक्रवार क पुलिस अधिकारियों ने दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चंद्रपुर गांव के करीब स्कार्पियों कार के पलटने से उसमें सवार ओडिशा निवासी आनंद चौधरी, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी रीता चौधरी और कोरबा निवासी पुष्पा माझी की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य ओडिशा निवासी अजय नाथ चौधरी और उनका 10 साल का बेटा अनिकेत चौधरी घायल हो गए हैं। अनियंत्रित होकर पलटा वाहन उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि कार सवार सभी लोग विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मनेंद्रगढ़ से अंबिकापुर लौट रहे थे। आज सुबह जब वह चंद्रपुर गांव के करीब पहुंचे तब उनके वाहन का टायर फट गया तथा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा घायलों को जिला अस्पताल सूरजपुर पहुंचाया।
Popular posts
ब्राह्मण का जन्म विश्व कल्याण के लिए हुआ है विधायक पुरंदर मिश्रा
Image
महापौर और आयुक्त में बैजनाथ पारा मार्ग तत्काल कब्जा मुक्त करवाने शास्त्री बाजार साइकिल स्टैंड में व्याप्त अवस्था को दूर करने के दिए निर्देश
Image
समधी को दिल दे बैठी समधन: दोनों का प्यार चढ़ा परवान और हो गए फरार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि समधी को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
Image
प्रशासनिक सर्जरी… 19 पटवारियों को किया गया इधर से उधर
Image
मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत फर्जी निकली : कथित शिकायतकर्ता आया सामने, कहा- आरएसएस और भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र
Image